Showing posts with label बोलते तथ्य. Show all posts
Showing posts with label बोलते तथ्य. Show all posts

September 18, 2009

भारत में शिक्षा - 10 तथ्य

प्रस्तुत है भारत में शिक्षा से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त और महत्वपूर्ण तथ्य :

1. भारत में 26 करोड़ 80 लाख निरक्षर लोग रहते हैं, जो लिखने, पढ़ने में बिल्कुल असमर्थ हैं | यह विश्व की कुलनिरक्षर जनसंख्या का तीसरा हिस्सा है |

2. भारत शिक्षा के ऊपर अपने सकल घरेलू उत्पाद (डीजीपी) उत्पाद का केवल 3.3प्रतिशत ही खर्च करता है, जबकि विकसित देश इसकी तुलना में 5.8 प्रतिशत खर्च करते हैं |

3. भारत के अधिकतर राज्यों में शिक्षा के कुल बजट का 95 प्रतिशत शिक्षकों के वेतन पर खर्च होता है, जबकि विद्यालय और अध्ययन सामग्री पर कभी-कभी 1 प्रतिशत से भी कम राशि खर्च होती है |

4 . विद्यालय जाने वाली 4 लड़कियों में से सिर्फ़ 1 ही दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी कर पाती है | बाकी 3 बीच में ही पढाई छोड़ देती हैं |


5. भारत में महिलायें औसतन 1.8 वर्ष की विद्यालयीन शिक्षा पातीं हैं |

6. सन् 2004 में स्कूल में भर्ती होने वाले 3 करोड़ 20 लाख बच्चों में से आधे भी 8 साल तक विद्यालय नहीं गए |

7. भारत में 1 करोड़ 30 लाख बालश्रमिक हैं | जिनके जीवन की कहानी उसी दिन लिख गयी थी जब वे पैदा हुए थे |

8. अनुशासन में कमी, अव्यवस्था और बदतर परिस्थितियों का आलम यह है कि 4 में से 1 अर्थात 25 प्रतिशत शिक्षक हमेशा कक्षा से अनुपस्थित रहते हैं |

9. भारत में कक्षाओं का औसत आकार 40 विद्यार्थी प्रति कक्षा है | जबकि बिहार और उत्तर भारत में औसत एक कक्षा में 83 छात्र/छात्रा तक पहुंचता है |

10. भारत के 75 प्रतिशत विद्यालयों में कई कक्षाओं के लिए सिर्फ़ एक ही शिक्षक होता है |

शिक्षा से सम्बंधित अन्य लेख :
दसवीं की बोर्ड परीक्षा का 2011 से वैकल्पिक किया जाना शिक्षा प्राणाली में परिवर्तन का प्रस्थान बिन्दु है ? मास्टर हों त दुई जन खांय ...से कोचिंग गुरुओं तक

Education in Bharat: Resuscitation is the need of the Hour

July 11, 2009

भारत की जनसंख्या : जनगणना 2001 पर आधारित तथ्य

आजविश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्रस्तुत हैं कुछ बोलते तथ्य :

*
चीन, अमेरिका, इन्डोनेशिया एवम ब्राजील को छोड़कर किसी भी देश की जनसंख्या उत्तरप्रदेश की जनसंख्या(16,60,52,829 व्यक्ति) से अधिक नहीं है |
* भारत की जनसंख्या
प्रति
वर्ष उतनी बढ़ जाती है, जीतनी की आस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या (21,839,000) है |
* विश्व की कुल जनसंख्या 6,706,993,१५२ (छः अरब, सत्तरकरोड़, उनहत्तर लाख, तिरानवे हजार एक सौ बावन )
* वार्षिक जनसंख्या वृद्धि ___विश्व - 1.18% , भारत -1.58%, अमेरिका - 0.883%
भारत का क्षेत्रफल_____32,87,263 वर्ग किमी (विश्व में सातवाँ स्थान प्रथम स्थान - रूस)
जनसंख्या _____________ 1,02,70,15,247 (चीन के बाद दूसरा स्थान)

पुरूष _____________53,12,77,078
महिलाएं___________49,57,38,169
साक्षरता दर ________ 65.38%
महिला साक्षरता _____54.16%
लिंगानुपात ________933 महिलाएं (प्रति हजार पुरूष)
जनसंख्या घनत्व ___ 324

अधिक जनसंख्या वाले राज्य :
उत्तरप्रदेश
--16,60,52,859
महाराष्ट्र ---9,67,52,247
बिहार ----8,28,78,796

न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य: . सिक्किम . मिजोरम

सर्वाधिक साक्षरता वाले राज्य :
1
. केरल 90.92%
2. मिजोरम 88.49% 3. गोवा 83.32%
4
. महाराष्ट्र 77.27% 5. हिमाचल प्रदेश 77.13%


दशकीय जनसंख्या वृद्धि ___________21.34%
सार्वाधिक जन घनत्व वाला राज्य ____पश्चिम बंगाल (904 प्रति वर्ग किमी)
न्यूनतम जन घनत्व वाला राज्य _____अरुणाचल प्रदेश(१३ प्रति वर्ग किमी)
सर्वाधिक जन घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश ________दिल्ली (9,294 प्रति वर्ग किमी)
न्यूनतम साक्षर राज्य _________बिहार (पुरूष 47.53%, महिलायें 33.57%)
विश्व की जनसंख्या का कुल प्रतिशत __________16.07 प्रतिशत

सार्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य :
केरल (1058) छत्तीसगढ़ (990) तमिलनाडु(986) आँध्रप्रदेश (978) मेघालय (975)

न्यूनतम लिंगानुपात _____________हरियाणा (861 महिलायें)

सार्वाधिक निर्धन राज्य ________उडीसा (47.15%),बिहार(42.60%), मध्य प्रदेश(37.43%)
सिक्किम(36.55%), असम (36.09%)

नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत ________27.78%

सन १९९१-२००१ के दौरान नए
बनाए गए जिलों की संख्या __________
127

लिंगानुपात : 1901-2001
_______________________
जनगणना वर्ष लिंगानुपात(प्रति हजार पुरुषों के पीछे महिलाओं की संख्या)
1911 ________ 964
1926________ 955
1931_________950

1941_________945
1951________ 946
1961_________ 941
1971_________ 930
1981_________ 934
1991_________ 927
2001_________ 933