Showing posts with label वर्ष 2014. Show all posts
Showing posts with label वर्ष 2014. Show all posts

December 31, 2014

वर्ष 2014

यह साल 2014 भारतवर्ष के लिए एक ऐतिहासिक महत्‍व का साल रहा है। मैं मानता हूँ कि भारत की आजादी  के बाद कुछ ऐसी घटनाऍं हुई हैं जिसने भारत को जैसा आज हम देख रहे हैं वैसा बनाने में निर्णायक भूमिका अदा की हैं। उनमें से पहली घटना नेहरु का प्रधानमंत्री बनना थी,  दूसरा अम्‍बेडकर का कानून मंत्री बनना, तीसरी  विश्‍वनाथ प्रताप सिंह का मंडल कमीशन लागू करना, चौथी बाबरी मस्जिद का गिराया जाना और पांचवी 2014 में भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण बहुमत से आकर मोदी का प्रधानमंत्री बनना थी। इन घटनाओं के महत्‍व पर मैं यहॉं विस्‍तार में नहीं जाना चाहता। सुधीजन इनके प्रभावों का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं।